Date: 04/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कपिल कैफे फायरिंग के मास्टरमाइंड का दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
11/28/2025 11:46:29 AM IST
7445
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
कनाडा में पिछले महीनों में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर कई बार फायरिंग की घटना सामने आई थी. इस घटना के बाद कनाडा के साथ-साथ भारत में जांच शुरू हुई थी. इसी मामले में अब दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. रेस्टोरेंट पर फायरिंग की साजिश मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन गैंग के खासमखास बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. इस बदमाश का नाम बंधु मान सिंह है. इसके पास से एक चाइनीज पिस्टल और कारतूस भी बरामद की गई है. बंधु मान सिंह सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़ा हुआ है. फायरिंग की घटना के बाद यह गैंगस्टर भारत आया था।
गैंगस्टर की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उससे अंतरराष्ट्रीय गैंग के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं.
जुलाई-अगस्त में हुई थी फायरिंग
कपिल शर्मा का कैप्स कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे में है. इस कैफे पर जुलाई और अगस्त में महीने में फायरिंग हुई थी. तब लॉरेंस गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों का एक पोस्ट वायरल हुआ था, इसमें कपिल के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी।
फायरिंग के बाद ली थी जिम्मेदारी
कैफे पर हुई फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में लिखा- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह, आज जो (Kaps Caffe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं. हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है.
आगे कहा था कि जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें. जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें. जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें, गोली कहीं से भी आ सकती है. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह.
हाल ही में कपिल शर्मा ने इस कैफे पर हुई फायरिंंग की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी, उन्होंने कहा था कि जितनी बार फायरिंंग हुई है उतनी ही बार बड़ी ओपनिंंग हुई है. उन्होंने कहा था कि इस घटना के बाद इसकी चर्चा कनाडा की संसद तक में हुई थी. उन्हें भारत में कभी भी किसी तरह का कोई डर नहीं लगा है. मैं मुंबई और भारत में कभी असुरक्षित महसूस नहीं करता हैं. वहां (कनाडा) वाले लोगों के पास मुंबई जैसी पुलिस नहीं है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली