Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सिरफिरे आशिक ने हॉस्टल में गर्लफ्रेंड को मारी गोली,पुलिस जांच में जुटी
11/29/2025 12:22:09 PM IST
7637
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
उत्तर प्रदेश के नोएडा में सिरफिरे आशिक ने हॉस्टल में घुसकर अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनकर हॉस्टल परिसर में अफरातफरी मच गई. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया. बताया जा रहा है कि दोनों की आपस में पहले बहस हुई थी. बहस के दौरान बॉर्यफ्रेंड ने बंदूक सटाकर उसके सीने में गोली मार दी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, ये मामला फेस 2 थाना क्षेत्र इलाके के याकूबपुर का है. यहां देर रात करीब 11 बजे बिहार के रहने वाले आरोपी कृष्ण ने अपनी ही प्रेमिका को किसी विवाद के चलते गोली मार दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहले दोनों की बीच बहस हुई
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका का पहले से ही प्रेम संबंध है. जहां मृतक युवती जॉब करती थी, आरोपी पहले उसी कंपनी में काम करता था. हॉस्टल में रहने वाली अन्य युवतियों से जानकारी करने पर पता चला है कि आरोपी यहां आया और मृतका से किसी बात को लेकर बहस करने लगा.
बहस करते-करते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लड़की को गोली मारी और मौके से फरार हो गया. युवती की हत्या के बाद आसपास सनसनी फैल गई. डीसीपी ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सप्ताह में यह दूसरी घटना याकूबपुर में हुई है. इससे पहले एक नाबालिक की गला दबाकर दो लोगों ने हत्या कर दी थी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लड़कियां मुक्त..
#
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़! प्लेटफॉर्म पर गाय-कुत्तों का जमावड़ा, हादसे की आशंका...
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
कैलाढाब में अवैध पत्थर खदान में हादसा, हाइवा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक