Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विश्व एड्स दिवस पर धनबाद में जागरूकता रैली, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय
12/1/2025 1:36:25 PM IST
7510
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को धनबाद के सीएचसी कार्यालय से सदर अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, छात्र-छात्राएं और आम लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार और जागरूकता से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा लोगों को इससे बचाव के तरीकों की जानकारी देना रहा।
सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि विश्व एड्स दिवस जैसे अभियान लोगों को यह समझाने का माध्यम हैं कि जानकारी और जागरूकता ही इस बीमारी से बचने का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि एड्स एक घातक बीमारी है, लेकिन सही जानकारी सावधानी और समय पर जांच से इसके प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के साथ सामान्य संपर्क, हाथ मिलाने, भोजन साझा करने या साथ रहने से एचआईवी नहीं फैलता। यह केवल असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त चढ़ाने, साझा सुई के इस्तेमाल या गर्भावस्था/स्तनपान के दौरान मां से बच्चे को हो सकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि समाज में पहले की तुलना में जागरूकता काफी बढ़ी है और शुरुआती वर्षों की तुलना में एड्स मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है। यह सकारात्मक बदलाव निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रमों का परिणाम है। अधिकारियों ने बताया कि विश्व एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और समाज में फैल रहे भ्रमों को दूर करना है। रैली के माध्यम से लोगों को मुफ्त जांच, काउंसलिंग और उपचार की सरकारी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में एसडीएम ने पकड़ी कमी ,तीन संस्थानों को दिया नोटिस
#
करोड़ो के बैंक स्कैम में IAS पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद भाई का आया बयान, कहा- दुश्मनी के तहत...
#
अपराधियों ने युवक के साथ की मारपीट, चलाई गोली, पीड़ित ने प्रशासन से लगाया न्याय की गुहार
#
ICU में भर्ती हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, समर्थकों में बढ़ी चिंता; डॉक्टरों ने दी राहत की खबर
#
भारत तिवारी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत पर टिकी सबकी नजर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
निबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजित ,व्यवसायियों को जीएसटी नियमों की दी गई जानकारी
#
गया में भामाशाह जयंती पर गया में आयोजित समारोह, डॉ. प्रेम कुमार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
#
शराब माफिया का आतंक: युवती ने जब छेड़खानी का किया विरोध तो भाई और बहन को पीट कर किया लहूलुहान
#
Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी फिल्म
#
इन देशों में हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बनी नंबर 1