Date: 15/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हजारीबाग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा चतरा के मां भगवती मंदिर पहुंचे , पत्नी संग पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना
3/15/2026 6:49:01 PM IST
36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatara
:हजारीबाग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा आज रविवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। पहले वह पत्थलगड़ा पहुंचे। पत्थलगड़ा पहुंचने पर प्रखंड वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी व दर्जनों युवाओं ने उन्हें चतरा- हजारीबाग सीमांत बलबल पहुंचकर उन्हें स्वागत किया व काफिले के साथ पत्थलगड़ा पहुंचे। यहां वे सबसे पहले मां भगवती मंदिर लेंबोइया मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पत्नी संग पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना किया. पूजा के बाद मंदिर परिसर में लेंबोइया मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति, पत्रकार संघ पत्थलगड़ा व गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुवे कहा कि जिस उम्मीद के साथ हजारीबाग की जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है मै उस बिस्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, गंभीरता व सकारात्मक सोच के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेयर श्री राणा ने कहा कि पत्थलगड़ा से मेरा पुराना व गहरा लगाव है। उन्होंने बताया कि पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह गांव में मेरा पुस्तैनी घर है। यहां हमारा आना जाना लगा रहता है। दौरे के क्रम में वे नावाडीह स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर पहुंचे यहां भी उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना किया। यहां भी मेयर श्री राणा का मोरशेरवा मंदिर समिति के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बुक्के व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मुखिया मेघन दांगी के नेतृत्व में समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन,15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नवसाक्षरों ने लिया भाग
#
चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का दूसरा इंजन
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
हिन्दू नववर्ष की शोभा यात्रा की तैयारी में जुटा हिंदूवादी संगठन,हिंदू उत्सव समिति ने किया ध्वज पूजन
#
मध्यान भोजन खाने से बच्चे बीमार,आमस के स्कूल में मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जल सहिया ने अपनी मांगों को लेकर निकाला रैली , दिया धरना ,कहा ...
#
शेयर बाजार में गिरावट हुई कम, NTPC-पावर ग्रिड और रिलायंस में तेजी
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एसपी ने लगाया जनता दरबार