Date: 07/12/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा अफवाहों को खारिज किया,हेमंत सोरेन झुकेंगे नहीं,और कहा...

12/3/2025 3:46:06 PM IST

33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : यह सरकार खत्म होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। उनसे पूछा गया था कि क्या झारखंड में सरकार बदल रही है। तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस पर आपका क्या कहना है। इसी सवाल का जवाब देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि यह सब विपक्ष की चाल है। भाजपा के लोग अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन दिल्ली गए हैं। इसी को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। कई बातें चल रही हैं। लेकिन, सारी बातें बेबुनियाद हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में सेक्युलर सरकार है। आम जनता ने सरकार को चुना  है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ अफवाह फैला रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अफवाहों का हेड मास्टर बताया। इरफान अंसारी ने कहा कि आदिवासी और ईसाई समुदाय ने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया। उन्होंने कहा कि महा गठबंधन की सरकार विकास कर रही है। भाजपाइयों को यह बात अच्छी नहीं लग रही। इसीलिए वह अफवाह फैला रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि हेमंत सोरेन ने घुटने टेक दिए। लेकिन ऐसा नहीं है। हेमंत झुकने वाले नहीं हैं। वह झारखंडी हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेजा। अब आप बताइए तब हेमंत सोरेन नहीं झुके तो अब कैसे घुटने टेक देंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह बात सामने आ रही है कि केंद्र सरकार झारखंड को फंड नहीं देगी। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार फंड नहीं देगी तो उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। झारखंड के पास तमाम स्रोत हैं। सरकार पैसा इकट्ठा करेगी और झारखंड का विकास करेगी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भाजपा नेता के संपर्क में नहीं हैं। यह महज अफवाह है। उन्होंने कहा कि वह अफवाह का पूरी तरह से खंडन करते हैं। हेमंत सोरेन गुरु जी के बेटे हैं। वह कभी झुक नहीं सकते।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट