Date: 13/02/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शादी में कम पड़े रसगुल्ले,दूल्हा–दुल्हन पक्ष में हुआ विवाद,चले घूंसे और कुर्सियां
12/4/2025 12:00:18 PM IST
7422
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार के गया जी के बोधगया के एक निजी होटल में आयोजित शादी समारोह उस समय अखाड़ा बन गया, जब रसगुल्ला की कमी को लेकर दूल्हा–दुल्हन पक्ष में विवाद भड़क गया। जिसकी CCTV फुटेज अब सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में खाना परोसा जा रहा था और उसी दौरान मिठाई कम पड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि लात घूंसे, कुर्सियाँ जो हाथ आया, उससे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस झड़प में कई लोग घायल भी हुए। समारोह में जयमाला से लेकर अधिकतर रस्में पूरी हो चुकी थीं और मंडप में बैठकर विवाह होना ही बाकी था। लेकिन रसगुल्ले पर शुरू हुआ हंगामा इतना बढ़ गया कि शादी ही रद्द करनी पड़ी। दूल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद का कहना है कि विवाद सिर्फ रसगुल्ले को लेकर हुआ था, लेकिन दुल्हन पक्ष ने उन लोगों पर दहेज मांगने का झूठा आरोप लगाकर बोधगया थाना में मुकदमा दर्ज करवा दिया। उनका कहना है कि मुकदमे के बाद भी वे शादी कराने के लिए तैयार थे,लेकिन दुल्हन पक्ष किसी भी हालत में तैयार नहीं हुआ। वहीं दूल्हा की मां मुन्नी देवी का आरोप है कि जब दोनों पक्ष समझौते के करीब थे, तभी दुल्हन पक्ष के लोग शादी में लाए गए जेवर–गहने को उठा ले गए और दुल्हन को साथ लेकर होटल से निकल गए। उनका कहना है कि होटल की बुकिंग भी दूल्हा पक्ष ने ही कराई थी और आज भी वे शादी के लिए तैयार हैं,लेकिन दुल्हन पक्ष अड़ा हुआ है।
CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और गरमाया हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच में जुट गई है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गोलीकांड की घटना को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार
#
विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी ने कराई पुलिस केंद्र में भव्य पैरेड
#
देह व्यापार के आरोप में होटल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा,पुलिस ने चार युवक युवतियों को लिया हिरासत में
#
डीसी की तत्परता एवं संवेदनशील पहल से जामताड़ा की बच्ची को बिहार के जमुई से सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों को सौपा ,परिजनों ने डीसी को दिया धन्यवाद
#
धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के छात्रों ने किया प्रदर्शन,मैट्रिक परीक्षा से पहले सिलेबस बदलने का लगाया आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैंपियन बिजनेस अवार्ड कार्यक्रम : बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने कोयलांचल लाइव के कोल्हान ब्यूरो चीफ बिनोद केसरी को किया सम्मानित
#
कोल्हान में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा ,स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में बच्चो ने की पूजा अर्चना
#
2026 का बजट है जनकल्याणकारी -रागिनी सिंह
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...
#
पूर्व विधायक माता कुंती सिंह ने बेटे संजीव का संभाली चुनावी कमान, धुंआधार चलाया जनसंपर्क