Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
Dhurandhar का धमाका जारी, रणवीर सिंह की फिल्म दो दिन में पहुंची कितने करोड़ पर
12/7/2025 1:22:28 PM IST
7449
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhurandhar Box Office Collection Day 2:
बॉलीवुड में स्पाई फिल्मों को लेकर स्कोप बढ़ा है. हालांकि इसे ओटीटी में ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और कई सारी ऐसी वेब सीरीज हैं जिसमें आतंकवाद और स्पाई मिशन्स के तर्ज पर बनाया गया है. राजी, वॉर, उलझ, पठान समेत कई सारी फिल्में भी बनी हैं जो अच्छी कमाई करने में सफल रही हैं. अब 5 बड़े एक्टर्स को साथ में लेकर ट्रू इंसिडेंट पर बेस्ड फिल्म बनी है. इस फिल्म का नाम धुरंधर रखा गया है. पहले ही टीजर और ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था।
अब रणवीर सिंह की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है और 2 दिन भी पूरे कर चुकी है. फिल्म को अभी जनता का मिक्स्ड व्यूज मिल रहा है लेकिन इसे देखने के लिए भारी तादाद में लोग सिनेमाघरों की ओर बढ़ रहे हैं. इसका दो दिन का कलेक्शन ही इस बात की गवाही दे रहा है फिल्म में लोगों का इंटरेस्ट है और ये इस फिल्म के लिए पॉजिटिव साइन है।
धुरंधर ने 2 दिन में कितने कमाए?
धुरंधर की बात करें तो इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. मतलब फिल्म की कमाई में 4 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है. इससे ये तो तय हो ही गया है कि रविवार को फिल्म और भी ज्यादा कमा सकती है. दो दिन में भारत में फिल्म की कुल कमाई 58 करोड़ रुपए हो गई है. ऐसी उम्मीद जताई जा सकती है कि ये फिल्म पहले वीकेंड तक 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंच सकती है.
कितना हुआ धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
वहीं फिल्म को ओवरसीज कलेक्शन में भी काफी फायदा हुआ है. इस फिल्म का ओपनिंग डे का ओवरसीज कलेक्शन 7.65 करोड़ रुपए का रहा था. जबकी इसका ग्रॉस कलेक्शन 32.40 करोड़ रुपए का रहा है. फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपए का रहा. ये फिल्म के लिए बड़ी बात है साथ ही रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन गई है. वहीं दूसरे दिन के 31 करोड़ रुपए के कलेक्शन को जोड़ लें तो फिल्म की अब तक कि कुल कमाई 71 करोड़ रुपए की हो गई है जबकी अभी इसकी कमाई में दूसरे दिन के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े आने बाकी हैं।
कब तक अपना बजट रिकवर कर पाएगी धुरंधर?
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 280 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है. इस बजट के मुकाबले फिल्म ने दो दिन में 71 करोड़ कमा लिए हैं. पहले वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ पार कर ले जाएगी. लेकिन अभी भी बजट तक पहुंचने के लिए रणवीर सिंह की धुरंधर को लगातार अच्छी कमाई करनी होगी. फिल्म 2 हफ्तों में अपने बजट के करीब पहुंच सकती है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फिनलैंड में छाया Dhurandhar ,राष्ट्रपति ने देखी फिल्म, कहा...
#
India vs New Zealand का फाइनल मैच आज, अहमदाबाद में बारिश की आशंका
#
Dhurandhar 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, मेकर्स ने फैंस के लिए पेड प्रिव्यू शोज किया प्लान
#
Oscar 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का जमशेदपुर दौरा
#
कुख्यात अपराधी को पकड़ने गए STF टीम पर हमला ,3 जख्मी,लूटे गए हथियार बरामद,7 को पुलिस ने लिया हिरासत में ...
#
पीडीएस दुकानदार के खिलाप ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ,शिकायत करने पहुंचे जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर