Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सलमान खान के शो Bigg Boss 20 का सेट लीक? सोशल मीडिया पर मची हलचल

8/6/2026 1:30:30 PM IST

88
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

नई दिल्ली: टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शो के प्रीमियर से पहले इसका उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने शो का फर्स्ट लुक लोगो जारी किया, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 20' के सेट की कथित पहली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 'बिग बॉस 20' के नए घर की झलक है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। उनकी वापसी की घोषणा के बाद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, शो में हिस्सा लेने वाले कई संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं, हालांकि मेकर्स ने अब तक आधिकारिक प्रतिभागियों की सूची जारी नहीं की है। मेकर्स पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि इस बार त्योहारों के सीजन में 'बिग बॉस 20' से जुड़े सभी छह वर्जन एक साथ दर्शकों के सामने पेश किए जाएंगे। ऐसे में शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। अब सभी की नजरें शो के ग्रैंड प्रीमियर और कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

 
कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# ज्ञानदीप बाल विकास विद्यामंदिर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ,खेलों के जरिए बच्चों में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का प्रयास....
# गांधी जयंती पर छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान,अपर्णा पब्लिक स्कूल में सत्य अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श अपनाने का लिया संकल्प....
# रामकृष्ण मिशन आश्रम के आचार्यों ने विद्यार्थियों को ‘Rebuild India Competition’ के लिए किया प्रेरित!, विद्यार्थियों को दिए सन्देश....
# राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....
# सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा....