Date: 01/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, रणबीर-यश के दमदार अंदाज़ की चर्चा

7/31/2026 2:13:17 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। रणबीर कपूर और यश की दमदार झलक ने सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में दोनों कलाकारों के लुक, भव्य विजुअल्स और वीएफएक्स की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।सिनेमाघरों में ट्रेलर दिखाए जाने के दौरान दर्शकों ने तालियों और सीटियों के साथ इसका स्वागत किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बता रहे हैं। फिल्म की भव्य प्रस्तुति, स्टार कास्ट और तकनीकी गुणवत्ता को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क