Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अभिषेक के पिता को मिला विधायक रागिनी सिंह से नया तोफा,और कहा... 

12/7/2025 2:33:09 PM IST

7447
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia : झरिया विधायक रागिनी सिंह ने इंडियन आइडल के प्रतिभागी अभिषेक कुमार के पिता जी के टूटे हुए ठेले को देखते हुए और उनके जज़्बे को देखकर व उनकी आर्थिक स्थिति को समझते हुए उन्हें नया ठेला बनवाकर अपने सिंह मैनसन आवास पर उन्हें सप्रेम भेंट किया वही उन्होंने कहा कि अभिषेक की इस सफलता और परिवार के संघर्ष को सलाम करती हूँ। यह दिखाता है कि व्यक्ति को संघर्ष से ही सफलता प्राप्त होती है। अभिषेक एक साधारण परिवार का बेटा है और उसको संवारने में उनके पिता का अहम योगदान और संघर्ष से उन्हें  इस मक़ाम पर पहुँचा दिया अंजय साह जी को मेरी तरफ़ से यह छोटा सा उपहार है मैं कोयलांचल के सभी लोगो से अनुरोध करूँगी कि अभिषेक कुमार को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में वोट कर उन्हें इंडियन आइडल प्रतियोगिता का विजेता बनाएं ताकि अभिषेक इसी तरह धनबाद और झारखंड का नाम और रौशन करे अभिषेक और उनके पिता को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएँ वही उन्होंने अभिषेक कुमार के पिता को शाल और पुष्प ग़ुच से सम्मानित किया वही नया ठेला पाकर अभिषेक के पिता ने उनका आभार जताया। 
 
 झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पान्डेय की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना