Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कॉलोनी की समस्याएँ सुनकर कार्रवाई के निर्देश,जीएम के दौरे से बढ़ा भरोसा
12/8/2025 11:48:31 AM IST
7439
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर जिले के जमालपुर पहुंचे अपने दौरे के दूसरे दिन रेल कॉलोनी रामपुर एवं दौलतपुर में रहने वाले रेल कर्मियों के परिवार को बेहतर सुविधा और मजबूत सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दोनों कॉलोनियों का निरीक्षण किया। लगभग 17 वर्षों के बाद किसी रेल महाप्रबंधक का कॉलोनी में पहुंचना रेल कर्मियों के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण बन गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर कॉलोनी की वास्तविक स्थिति को जाना और रेलकर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों से सीधा संवाद किया।कॉलोनीवासियों ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि रेल कॉलोनी की चारदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का प्रवेश आसान हो गया है, जिससे परिवार खासकर महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। रेलकर्मियों ने महाप्रबंधक के समक्ष लिखित और मौखिक रूप से अपनी समस्याएं रखीं और अनुरोध किया कि जल्द से जल्द कॉलोनी की घेराबंदी कराई जाए। इसके साथ ही जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत, सड़क की स्थिति सुधारने और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी मांग की गई। हालांकि कॉलोनी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सराहना करते हुए कॉलोनीवासियों ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है, लेकिन जब तक चारदीवारी और उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं होगी, तब तक खतरा बना रहेगा। रेल कर्मियों की समस्या सुनने के बाद उन्होंने आरपीएफ के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके इस दौरे से रेल कॉलोनी में रहने वाले परिवारों में रेल प्रशासन के प्रति नया विश्वास और उम्मीद जगा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी