Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 4 गिरफ्तार,पांच टूरिस्ट समेत 25 लोगों की मौ-त

12/8/2025 12:34:45 PM IST

7442
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गोवा अरपोरा नाइट क्लब में हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गोवा पुलिस ने अरपोरा नाइट क्लब के जनरल मैनेजर और 3 स्टाफ समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई क्लब स्टाफ के अलावा अरपोरा नाओ पंचायत के सरपंच तक पहुंची है, सरपंच को 2023 में नाइटक्लब परिसर के लिए ट्रेड लाइसेंस जारी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.
 
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि गोवा सरकार के तत्कालीन सरपंच समेत तीन सीनियर अधिकारियों को 2023 में नाइट क्लब को शुरू करने की इजाजत देने में उनकी भूमिका के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। 
 
नॉर्थ गोवा में पार्टी करने वालों से भरा ये नाइटक्लब आधी रात के आसपास मौत का जाल बन गया और भीषण आग ने इसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें पांच टूरिस्ट समेत 25 लोगों की जान चली गई. जांच में सरकारी अधिकारियों की लापरवाही और नियमों को लागू करने में ढिलाई जैसी गैर-कानूनी बातें भी सामने आईं हैं. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही अपनी फाइनल रिपोर्ट जारी कर सकती है.
 
नाइट क्लब में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाइट क्लब ने आग से बचाव के लिए सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया था. वहीं फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं, क्योंकि पीड़ित ग्राउंड फ्लोर और किचन में फंस गए थे। 
 
फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के एक सीनियर अधिकारी ने PTI को बताया कि पतली गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत हुई और पानी के टैंकरों को घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर पार्क करना पड़ा. इससे आग पर काबू पाना एक मुश्किल काम हो गया। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना