Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त ने की जिला स्तरीय समिति की बैठक,इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 को लेकर लिया निर्णय
12/8/2025 6:43:51 PM IST
7439
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2025-26 की माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों के चयन के संबंध में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र चयन से संबंधित झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के दिशा-निर्देशों के आलोक में आवश्यक मापदंडों की समीक्षा की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों से प्राप्त विद्यालयों की उपयुक्तता संबंधी रिपोर्टों की जाँच की गई। इन रिपोर्टों में विद्यालयों की आधारभूत संरचना, कक्ष क्षमता, विद्युत सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक अन्य सुविधाओं की उपलब्धता का परीक्षण किया गया। समीक्षा के उपरांत समिति ने प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर संस्तुत सूची JAC को अनुमोदनार्थ प्रेषित करने का निर्णय लिया।
जिले में माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के लिए 42 परीक्षा केंद्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 30 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जिनका चयन निर्धारित मानकों एवं उपलब्ध उपयुक्तता रिपोर्टों के आधार पर किया गया है। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी