Date: 13/02/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
IIT ISM के सौ साल कल होंगे पुरे,सफर की उपलब्धियों के गवाह बनेंगे गौतम अडानी
12/8/2025 6:43:51 PM IST
7421
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad:
आईआईटी आईएसएम कल यानी मंगलवार को शदाब्दी वर्ष समारोह मनाने जा रहा है. 9 दिसंबर का दिन संस्थान के लिए बेहद खास होगा. क्योंकि यह एक सदी की शैक्षणिक उपलब्धियों, वैज्ञानिक योगदान और देश की सेवा के सफर को सलाम करेगा. इस समारोह में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. पिछले सौ सालों से आईआईटी आईएसएम देश में विज्ञान, टेक्नोलॉजी और लीडरशिप तैयार करने का एक मजबूत केंद्र रहा है। 1926 में देश के औद्योगिक और माइनिंग सेक्टर को सपोर्ट देने के लिए शुरू हुआ यह संस्थान आज इंजीनियरिंग, अर्थ साइंसेस, एनर्जी, कंप्यूटिंग, मैनेजमेंट और एनवायरनमेंट जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश का बड़ा पावर हाउस बन चुका है. पिछले कुछ सालों में आईआईटी आईएसएम ने डिजिटल माइनिंग, एडवांस्ड जोसपाटिअल टेक्नोलॉजीज और क्रिटिकल मिनरल एक्सप्लोरेशन जैसी रणनीतिक क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में आईआईटी आईएसएम में क्रिटिकल मिनरल ऑब्जर्वेटरी की स्थापना की घोषणा इस नेतृत्व का बड़ा सम्मान माना जा रहा है. अब जब संस्थान अपनी दूसरी सदी में प्रवेश करने जा रहा है, इसका फोकस फ्रंटियर रिसर्च, सस्टेनेबिलिटी, डीप-टेक इनोवेशन, ग्लोबल कलबोरशंस और समाज पर सकारात्मक असर जैसे भविष्य के बड़े लक्ष्यों पर है. 100वें फाउंडेशन डे का आयोजन सेंटेनरी फाउंडेशन वीक (3–9 दिसंबर) का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. पी. के. मिश्रा की मौजूदगी में हुआ था. पिछले एक हफ्ते में कैंपस में कई अकादमिक सीम्पोसियंस, कल्चरल प्रोग्राम्स, एक्सहिबीशन्स, अलुमिनी इंटरेक्शन्स और कम्युनिटी इवेंट्स हुए, जिन्होंने संस्थान की नई दिशा और बढ़ती राष्ट्रीय भूमिका को बताया. मंगलवार के मुख्य कार्यक्रम में औपचारिक स्वागत, इनवोकेशन, संस्थान के 100 साल के सफर पर आधारित एक शार्ट फिल्म, और आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर प्रो. सुकुमार मिश्रा तथा बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत के संबोधन शामिल होंगे. इसके बाद गौतम अडानी फाउंडेशन डे एड्रेस देंगे और कार्यक्रम का समापन शोध, अकादमिक और संस्थागत सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करने के साथ होगा.
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गोलीकांड की घटना को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार
#
विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी ने कराई पुलिस केंद्र में भव्य पैरेड
#
देह व्यापार के आरोप में होटल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा,पुलिस ने चार युवक युवतियों को लिया हिरासत में
#
डीसी की तत्परता एवं संवेदनशील पहल से जामताड़ा की बच्ची को बिहार के जमुई से सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों को सौपा ,परिजनों ने डीसी को दिया धन्यवाद
#
धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के छात्रों ने किया प्रदर्शन,मैट्रिक परीक्षा से पहले सिलेबस बदलने का लगाया आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैंपियन बिजनेस अवार्ड कार्यक्रम : बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने कोयलांचल लाइव के कोल्हान ब्यूरो चीफ बिनोद केसरी को किया सम्मानित
#
कोल्हान में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा ,स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में बच्चो ने की पूजा अर्चना
#
2026 का बजट है जनकल्याणकारी -रागिनी सिंह
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...
#
पूर्व विधायक माता कुंती सिंह ने बेटे संजीव का संभाली चुनावी कमान, धुंआधार चलाया जनसंपर्क