Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गरीब किसान के धान में लगी अचानक आग, सरकार से मुआवज़े की गुहार

12/9/2025 12:15:45 PM IST

7434
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara  : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपायडीह पंचायत के बांझीकेंद्र गांव में एक गरीब किसान के धान के ढेर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में सारा धान जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जामताड़ा के बांझीकेंद्र गांव में सलीम अंसारी के घर के आंगन में रखे धान के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझ तो गई, लेकिन किसान सलीम अंसारी का पूरा धान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सलीम अंसारी आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं, और यह धान ही उनके सालभर की मेहनत का सहारा था। हम सरकार से उचित मुआवज़े की मांग कर रहे हैं।  ग्रामीण मुनीरूद्दीन अंसारी अपना बताया कि हम लोगों ने मिलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक सारा अनाज जल चुका था। प्रशासन से मदद की उम्मीद है। फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी है, और किसान सलीम अंसारी मुआवज़े की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना