Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जंगल से लूटने वाला पांच ठग को साइबर पुलिस ने दबोचा

12/9/2025 7:09:03 PM IST

7439
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम हीरापुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के निकट अकसिया पेड़ के जंगल में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर जामताड़ा साईबर अपराध थाना पुलिस ने पांच साईबर अपरधियों को गिरफ्तार किया है। जामताड़ा एस पी राजकुमार मेहता ने आज थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा कारवाई की है, जिसमें सद्दाम अंसारी, तस्लीम रजा, सबीर अंसारी, सलामत अंसारी, तजाउल अंसारी नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं प्राथमिकी अभियुक्त तजाउल अंसारी साईबर अपराध अपराध में पहले भी जेल जा चुका है। इनलोगों के पास से फर्जी 9 मोबाइल और 12 सिमकार्ड बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराध शैली विभिन्न प्रकार के पैसे के लेन-देन संबंधी एप अथवा सोशल मिडिया एप संबंधी APK file को वाट्सअप के माध्यम से भेजकर अथवा लिंक भेजकर इंस्टॉल करवाकर मोबाईल / इलेक्ट्रनिक डिवाईस का एक्सेस प्राप्त कर गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करता था। इन सभी के विरुद्ध साईबर अपराध के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना