Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खड़ी कार और ऑटो में अचानक लगी भीषण आग,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही 

12/10/2025 1:30:11 PM IST

7436
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर सिदगोड़ा इलाके में देर रात एक बड़ी घटना सामने आई। जहां सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रीको ट्रैफिक सिग्नल के समीप स्थित एक गैराज में खड़ी कार और ऑटो में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगते ही इलाके में अफरा- तफरी मच गई और लोग दहशत में बाहर निकल आए,देखते-देखते आग के गोले में तब्दील हो गई  सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण पहले कार में आग लगी और तुरंत बाद पास में खड़ी ऑटो इसकी चपेट में आ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 
 
 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना