Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ठंडक के साथ निखरी हवेली खड़गपुर झील की खूबसूरती, पर्यटकों का बढ़ा रुझान
12/10/2025 1:30:11 PM IST
7462
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
जैसे-जैसे मौसम में ठंडक बढ़ रही है, प्रकृति प्रेमियों का रुझान मुंगेर मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच बना हवेली खड़गपुर झील की ओर तेजी से बढ़ने लगा है। हरे-भरे पहाड़ों से घिरी यह झील अपनी नैसर्गिक सुंदरता, शांत वातावरण और मनमोहक फिजाओं और सुंदर झील के कारण सैलानियों के लिए घूमने का हमेशा से पसंदीदा जगह है । पारा लुढ़कते ही झील की खूबसूरती और अधिक निखर जाती है, जो लोगों को बरबस अपनी ओर खींच लाती है। सबसे खास बात यह है कि सूर्यास्त के समय झील का नजारा किसी स्वप्निल दृश्य से कम नहीं लगता। ढलते सूरज की लालिमा जब झील के पानी पर बिखरती है, तो वातावरण में एक अद्भुत रौनक छा जाती है। पहाड़ियों की आड़ में झील के पीछे सूरज का सुनहरी किरणें के साथ ढलना सैलानियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन जाता है । झील में बनाए गए नए सेल्फी प्वाइंट पर लोग शाम होते ही जुटने लगे हैं। प्रकृति प्रेमी और पर्यटक यहां से सनसेट के विहंगम दृश्य को अपने मोबाइल और कैमरों में कैद करते नजर आते हैं।हवेली खड़गपुर झील को पर्यटन स्थली के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक कार्य किया जा रहा है। अब तक कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, आधुनिक लाइटिंग, सड़क निर्माण के साथ-साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण पूरा हो चुका है। झील में वोटिंग की भी सुविधा मौजूद है जिसे और बेहतर बनाया जा रहा है ।यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए अन्य कार्य भी तेजी से जारी हैं। शहर के शोर-शराबे से दूर यह झील आज पिकनिक और घूमने-फिरने का बेहतरीन स्थल बन चुकी है। दूर-दराज से आने वाले सैलानी देर शाम तक यहां रुककर सूर्यास्त का अतुलनीय नजारा देखने की प्रतीक्षा करते हैं।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी