Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चोरी कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन,3 समेत एक महिला गिरफ्तार 

12/10/2025 5:13:32 PM IST

7446
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बार फिर से सफलता लगी हैँ जहां पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में विगत 7 दिसंबर को हुए चोरी कांड का खुलासा करते हुए इसमें संलिप्त तीन पुरुष व एक महिला अपराधी को गिरफ्तार किया हैँ। इनके पास से पुलिस ने इनके पास से चोरी किये गये सोने के आभूषणों को भी जब्त किया हैँ, इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवशिश ने बताया की सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बारद्वारी निवासी अमित सोलंकी के घर से चोरी की घटना घटित हुई थी, जहां सोने व चांदी के आभूषण चोरों ने चुरा लिए थे, कांड के अनुसन्धान के क्रम में पुलिस ने अलोक मुखी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसके निशानदेही पर उसके बहन ज्योति मुखी एवं जीजा धीरज तांती को गिरफ्तार किया और तीनों ही इस कांड में संलिप्त थे, वहीँ सुनील कुमार प्रसाद नामक अपराधी ने चोरी के आभूषणों को ख़रीदा था, और वो भी अपराध की श्रेणी में ही आता हैँ, पुलिस ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैँ, वहीँ चोरी के सत प्रतिशत सामानो को भी जब्त कर लिया हैँ।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना