Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कड़ाके की ठंड में भी पोलो मैदान में फिजिकल ट्रेनिंग कर रहा युवा वर्ग
12/11/2025 3:12:03 PM IST
7434
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
इस ठंड के मौसम में जहां ठिठुरन कई लोगों को सुबह बाहर निकलने से रोक रही है, वहीं पोलो मैदान में पसीना बहाते ये युवा यह साबित कर रहे हैं कि सपनों की राह में मौसम कभी बाधा नहीं बन सकता। उनकी लगन और अनुशासन मुंगेर के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा हैं।ठंडी हवाओं और कोहरे के बावजूद युवा लांग जंप, हाई जंप, दौड़, गोला फेंक, शॉटपुट, ऊँची कूद समेत कई तरह की फिजिकल गतिविधियों का अभ्यास कर रहे हैं। मैदान या गंगा किनारे हर तरफ ऊर्जा और उत्साह दिखाई देता है, मानो ठंड उनके जज्बे के आगे बिल्कुल बौनी पड़ गई हो।रोजाना सुबह 5 बजे से ही पोलो मैदान में युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। कोहरा छंटने से पहले ही उनके अभ्यास की शुरुआत हो जाती है। कोई ट्रैक पर दौड़ लगाता है, तो कोई रेत वाले पट्टी पर लंबी कूद का अभ्यास कर रहा होता है। कई जगह प्रशिक्षक भी युवाओं को सही तकनीक और फिटनेस बनाए रखने की सलाह देते नजर आते हैं।अग्निवीर भर्ती, पुलिस भर्ती, सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी जैसे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में फिजिकल टेस्ट पास करना सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए युवा खुद को फिट करने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।सर्द हवाओं से लाल पड़ चुके चेहरे और पसीने से भीगी टी-शर्ट उनके संघर्ष और लगन की कहानी बयां करती है । प्रतिभागियों ने बताया— अगर हम ठंड का बहाना बनाएंगे, तो मौका हाथ से निकल जाएगा। फिजिकल में टाइमिंग और परफॉर्मेंस सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए रोज आकर अभ्यास करना हमारी मजबूरी नहीं, हमारी जिम्मेदारी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी