Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 दोस्तों के साथ हाथियों के झुण्ड भगाने गया युवक को हाथियों के झुण्ड ने रौदा, गई जान 

12/11/2025 5:43:54 PM IST

7450
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :  चाईबासा के मंझगाँव प्रखंड अंतर्गत आसानपाट पंचायत के सदोमसाई गाँव के एक युवक को हाथियों की झुण्ड ने युवक को  घेर कर मार दिया। घटना के बारे बारे में  बताया जाता है की आसानपाट पंचायत के सदोमसाई गाँव से कई लोग हाथी भागाने के लिए नदी पार क़र ओड़िशा बॉर्डर के घघोर बेड़ा थाना के  नरसंडा गये थें जहाँ उस वक्त अफरा तफरी मच गई ज़ब हाथी भगाने गए लोगो के ऊपर हाथियों के झुंड ने एकाएक हमला क़र दिया, वही हथियों के हमला करने के बाद भगदड़ मच गई और हथियों के झुंड ने एक 24 वर्षीय राजू पूर्ति  को घेरक़र मार डाला राजू चीखते रहे मगर किसी ने हाथियों के सामने जाने का हिम्मत नहीं किया और उनकी मौत हो गई राजू पूर्ति  मंझगाँव प्रखंड के आसनपाट पंचायत के सदोमसाई गाँव के रहने वाले थे।  घटना स्थल पर वन कर्मी की टीम भी मौजूद थी वही सादोमसाई गाँव ओड़िशा बॉर्डर से मात्र दो किलोमीटर के दुरी  पर है जहां नदी को पार करते हुए अक्सर लोग ओड़िशा जाते है। राजू पूर्ति दोस्तों के साथ हाथियों के झुंड को देखने गुरुवार सुबह दस बजे नरसंडा गाँव गए हुए थे जहां हाथी भगाने के वक्त यह घटना घटी। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना