Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बलीयापुर जनरल हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्‌घाटन,पूर्व विधायक आनंद महतो रहे मौजूद 

12/11/2025 5:47:59 PM IST

7446
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: बलीयापुर कृषि विज्ञान केंद्र के सामने स्थित बलीयापुर जनरल हॉस्पिटल का आज भव्य उद्‌घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती तारा देवी, जिला परिषद सदस्य श्रीमती उषा देवी, श्वेता देवी तथा उप-प्रमुख श्रीमती आशा देवी उपस्थित रहीं। हॉस्पिटल की मुख्य कार्यकारी चिकित्सक डॉ. सरिता चौधरी ने बताया कि बलीपुर जनरल हॉस्पिटल क्षेत्र का पहला उन्नत मातृत्व (मेटरनिटी) अस्पताल है, जहाँ स्त्री एवं प्रसूति रोगों का संपूर्ण उपचार उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही शिशु रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, हड्डी एवं नस रोग, तथा मेडिसिन विभाग के अनुभवी डॉक्टर 24×7 उपलब्ध रहेंगे।हॉस्पिटल में प्रशिक्षित स्टाफ, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए यह अस्पताल कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगा, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल द्वारा समय-समय पर दूरस्थ गाँवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक रविवार को फ्री ओपीडी की व्यवस्था भी रहेगी। उद्‌घाटन समारोह में मुख्य रूप से समाजसेवी चौधरी चरण महतो, डॉ. डी.के. दास, डॉ. प्रीति, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. प्रदीप सिकदार, किसान दान, सापन महतो, बिस्वजीत महतो, ललन कुमार, सीमा कुमारी महतो, चंडी पद महतो, जितेंद्र कुमार, परिमल महतो, गीता देवी, धर्मेंद्र महतो, रोहित रावणी, शंभू कुमार, देबासिस मुखर्जी, रोहित महतो, समीर अंसारी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना