Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना की बैठक में डीसी  ने कहा....
 

12/11/2025 5:43:54 PM IST

7460
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में  जामताड़ा के समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में  09 विद्यालय चयनित किए गए हैं। जिसके लिए बजटरी प्रोविजन के आलोक में आवंटन के विरुद्ध चयनित विद्यालयों के समग्र विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक विमर्श किया गया। इस क्रम में बताया गया कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा, जिसमें बच्चे से संबंधित बेसिक विवरणी के साथ साथ स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विवरण होंगे। उपायुक्त ने विद्यालय को अच्छे वातावरण में सुसज्जित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर कई जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग के द्वारा  जेएसएलपीएस के अंतर्गत चयनित एसएचजी ग्रुप को प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन दिया गया है। सभी 09 विद्यालयों में बच्चों को एक जैसा यूनिफॉर्म देने के लिए आप कल्याण विभाग एवं जेएसएलपीएस से संपर्क कर उन्हें कार्यादेश दे सकते हैं, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा एवं बच्चों को अच्छी गुणवत्ता का पोशाक भी दिया जाएगा। वहीं उपायुक्त ने पीएम श्री योजना के तहत तय पैरामीटर के अनुरूप विद्यालय में आवश्यक बदलाव के साथ साथ सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विद्यालयों में प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा योजना से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना