Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
कोयला अवैध कारोबार पर ED की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी 

12/12/2025 12:03:19 PM IST

7443
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह एक बार फिर धनबाद में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एजेंसी की टीम डेको आउटसोर्सिंग के संचालक और कोयला कारोबारी मनोज अग्रवाल, कोयला ट्रांसपोर्टर सुधीर चौटाला और व्यापारी इंद्रराज भदौरिया के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कोयला के अवैध कारोबार से कमाई गई रकम को मनी लांड्रिंग के जरिए वैध बनाने के शक के आधार पर की जा रही है। डेको आउटसोर्सिंग के संचालक मनोज अग्रवाल पर कोयला परिवहन और आउटसोर्सिंग कार्यों में अनियमितताओं के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध कमाई करने का आरोप है। ED की टीम दस्तावेजों, डिजिटल डाटा और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी कोयला माफिया नेटवर्क और उनसे जुड़े कारोबारी गठजोड़ की जांच में एक बड़ी कड़ी साबित हो सकती है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना