Date: 05/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विधायक ने लिया अस्पताल का जायजा, खामियों को लेकर उपाधीक्षक संग की बैठक
12/15/2025 12:56:00 PM IST
7435
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कुमार प्रणय रविवार की शाम अचानक सदर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उस समय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. निरंजन कुमार इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद थे। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रबंधक तौसिफ हसनैन भी अस्पताल पहुंचे। विधायक ने तीन मंजिला मॉडल अस्पताल के सभी इंडोर वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, प्रसव वार्ड, पुरुष एवं महिला मेडिकल व सर्जिकल वार्ड का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज, डॉक्टरों की राउंडिंग और भोजन की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर नियमित रूप से इलाज करते हैं और समय पर भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज के परिजन ने विधायक से शिकायत की कि मरीज की स्थिति गंभीर होने के बावजूद उसे आईसीयू में शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। इस पर विधायक ने परिजन को आश्वासन दिया कि डॉक्टरों द्वारा आवश्यक समझे जाने पर मरीज को आईसीयू में भर्ती किया जाएगा। वहीं मौके पर मौजूद उपाधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आईसीयू में जगह उपलब्ध होने और मरीज की स्थिति आईसीयू के अनुरूप होने पर शिफ्टिंग की जाएगी। आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों ने भी इलाज और भोजन व्यवस्था पर संतोष जताया। विधायक की मौजूदगी में अस्पताल परिसर में सफाईकर्मी साफ-सफाई करते नजर आए। अवकाश के दिन रविवार के बावजूद सभी वार्डों में नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति भी पाई गई।अस्पताल भ्रमण के बाद विधायक कुमार प्रणय ने प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. निरंजन कुमार और अस्पताल प्रबंधक तौसिफ हसनैन के साथ बैठक की। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। उपाधीक्षक ने जीएनएम और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यदि पर्याप्त संख्या में स्टाफ उपलब्ध हो जाए तो मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर परिषद के चेयरमैन बाबू भाई की झामुमो में हुई घर वापसी,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत
#
निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर जारी हुई महापौर के मतों की सांख्य, संजीव सिंह 15791 वोट से आगे
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
शहर के सरकार का फैसला आज ,चिरकुंडा नगर परिषद् के कई वार्डो डे 8 वार्ड पार्षद चुनाव जीते ,कतरास वार्ड 1 से राजेश चुनाव जीते
#
मतदान कर्मी पर मतदान में गड़बड़ी करने का प्रत्याशी ने लगाया आरोप ,कहा ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह