Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
3/3/2026 12:46:18 PM IST
64
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने उन्हें हीरापुर एक्स कोल बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके आवास से पकड़ा। लालेश्वर सिंह पर सेवा अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि लालेश्वर सिंह जब सिपाही के पद पर कार्यरत थे। लालेश्वर सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो रीता वर्मा के बॉडीगार्ड भी रह चुके हैं। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, लालेश्वर सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद 4 जनवरी 2023 को कांड संख्या 1/2023 दर्ज किया गया था. इसके बाद मामले की गहन जांच की गयी. जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी धनबाद की एक टीम का गठन किया गया और कल यानि सोमवार को दोपहर 2 के आसपास उनके घर पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान लालेश्वर सिंह घर पर ही मिले, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गय। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम लालेश्वर सिंह को मेडिकल जांच के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर गयी. जहा जांच के दौरान उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ पाया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गय। एसीबी ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
लालेश्वर सिंह के खिलाप 2016 से चल रही थी जांच
एसीबी सूत्रों के अनुसार, लालेश्वर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच वर्ष 2016 से चल रही थी. फरवरी 2019 में उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की गयी थी. शिकायत की पुष्टि के बाद सितंबर 2020 में तत्कालीन एसपी द्वारा 191 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी गई थी। इसके आधार पर वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गयी. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान लालेश्वर सिंह ने 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की थी. इसी शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला धनबाद जिले से जुड़ा है और अब आगे की जांच जारी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार
#
सड़क निर्माण को लेकर तोपचांची में खूनी झड़प, छह घायल , जाँच में जुटी पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी