Date: 29/12/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर डीसी और एसएसपी ने दंडाधिकारियों को दिए निर्देश!
 

12/28/2025 12:59:12 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त और एसएसपी ने दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग किया। साथ कई दिशा निर्देश भी दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सोमवार को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे की तैयारियों को जिला प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाने के लिए जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सर्वोच्च प्रोटोकॉल का मामला है, इसलिए सुरक्षा और समन्वय में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों को. पूरी - निष्ठा से निभाएं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट