Date: 05/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

टेलीफोन विभाग का गांव जहां निवास करते है 80 लोग ..

12/28/2025 4:09:58 PM IST

7457
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  :बिहार के गया जी का एक अनोखा गांव जमालपुर है. अनोखा इसलिए है, क्योंकि यहां टेलीफोन विभाग का कुनबा नजर आता है. इस गांव में कदम-कदम पर चलते आपको टेलीफोन विभाग से ताल्लुकात रखने वाले मिल जाएंगे. जमालपुर गांव में एक-दो नहीं, बल्कि इस गांव के 80 ग्रामीण टेलीफोन विभाग की सरकारी नौकरी से जुड़े. हालांकि समय के साथ इसमें से अधिकांशत: रिटायरमेंट हो गए. कई की रिटायरमेंट बीएसएनल में काम करते हुई. हालांकि अब भी टेलीफोन विभाग यानी कि आज के बीएसएनएल से कई लोग जुड़े हुए हैं, या काम कर रहे ह। 
गयाजी जिले के परैया प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे जमालपुर गांव बसा है. जमालपुर गांव की पहचान टेलीफोन विभाग से होती है. इस गांव में काफी संख्या में ऐसे घर हैं, जो टेलीफोन विभाग से रिटायर हुए लोगों के हैं. टेलीफोन विभाग की सरकारी नौकरी से जुड़ने के कारण इस गांव का नाम राज्य स्तर तक जाना जाता है. टेलीफोन विभाग से यहां के पीढ़ी दर पीढ़ी भी जुड़े रहे हैं. यहां के लोगों की टेलीफोन विभाग से जुड़ने की कहानी भी अनूठी है. किसी ने कभी यह सोचा नहीं, था कि 100 से अधिक घरों वाले इस गांव में इतनी बहुतायत संख्या में टेलीफोन विभाग की सरकारी नौकरी से जुड़े लोग होंगे. किंतु यह हकीकत है. इस गांव के कम से कम लगभग 80 लोग टेलीफोन विभाग से जुड़े। टेलीफोन विभाग के लोगों के गांव के रूप में प्रसिद्ध जमालपुर गांव की कहानी 1950 के दौर से शुरू होती है. 1950 के आसपास के वर्षों से टेलीफोन विभाग की नौकरी में यहां के लोगों के जाने का सिलसिला शुरू हुआ. एक बार यह सिलसिला शुरू हुआ, तो वह बढ़ता ही गया. एक के बाद एक करके इस गांव के लगभग 80 लोग टेलीफोन विभाग की सरकारी नौकरी से जुड़ते चले गए. हालांकि सरकारी टेलीफोन विभागों की सेवाओं को वर्ष 2000 में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनल) के नाम से बनाया गया. इसके बाद से इस विभाग में जाने वालों की संख्या में रिक्तियां कम होने के कारण कमी आने लगी. हालांकि टेलीफोन विभाग के लोगों के गांव के नाम से मशहूर जमालपुर के कई लोग आज भी बीएसएनल में नौकरी कर रहे हैं जहाँ सबसे पहले भोला प्रसाद को हुई थी नौकरी। टेलीफोन विभाग में सरकारी नौकरी करने वाले लोगों में जमालपुर गांव के रामदेव प्रसाद, रघुनंदन प्रसाद, जमुना प्रसाद, नागेंद्र राम, राजेंद्र राम, शिवनंदन राम, कैलाश प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, मुंद्रिका प्रसाद, राम जी प्रसाद, सरजू प्रजापती, राजदेव प्रसाद, जतन प्रसाद, कैलाश प्रसाद, सरयू प्रजापति, शिवचंद्र प्रजापती, रणविजय प्रजापती, फेकू प्रजापती, वीरेंद्र पासवान, भोला पासवान, ललन प्रसाद, योगेश प्रसाद, महेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, कृष्णा पासवान, योगेश प्रसाद, रामेश्वर पासवान आदि शामिल है. इनमें से अधिकांशत रिटायर हुए और कई की मौत भी हो चुकी है. वहीं, वर्तमान में कई लोग बीएसएनल से जुड़े हुए हैं, जिसमें एक नाम सुरेंद्र पासवान का भी शामिल है. काफी संख्या में लोग संपन्न होने के बाद दूसरे स्थान पर चले गए, जो कि मूल रूप से जमालपुर गांव के ही रहने वाले थे. इनमें से भी कुछ लोग वर्तमान में बीएसएनएल विभाग से जुड़े बताए जाते है। 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना