Date: 30/12/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नए साल से पहले लगा फ्लावर शो, रंग-बिरंगे फूलों ने महिलाओं को किया आकर्षित  

12/29/2025 4:18:18 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : हार्टिकल्चर सोसाइटी आफ जमशेदपुर की ओर से आयोजित फ्लावर शो बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शुरू हो गया, बड़ी संख्या में देखने फूल प्रेमी पहुंचे। जहाँ एक से बढ़कर एक फूल देखने को मिला। इस वर्ष फ्लावर शो का मुख्य आकर्षण भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भाई बलराम का भव्य प्रतिरूप रहा, जिसे टाटा स्टील कलिंगनगर की टीम ने रंग-बिरंगे फूलों से सजाकर प्रस्तुत किया है। इस वर्ष फ्लावर शो की थीम टोपयरी और लैंडस्केपिंग रखी गई है। इसके तहत गोपाल मैदान में सात बड़े हैंगर लगाए गए हैं, जहां शौकीन और पेशेवर प्रतिभागियों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। फूलों के गमलों के साथ पौधों से कई तरह की आकृति बनाई गई हैं जो आकर्षण का केंद्र हैं, बड़ी संख्या में शहर के लोग फ्लावर शो में पहुंच कर फ्लावर शो का आनंद लेते हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट