Date: 08/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सगुन सोहराय मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, हरिमोहन मिश्रा हुए शामिल
1/9/2026 4:59:00 PM IST
7582
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा
: आदिवासी समुदाय के प्रमुख पर्व सोहराय को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। सोहराय पर्व के अवसर पर न केवल आदिवासी समुदाय बल्कि अन्य समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभा रहे हैं। जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सगुन सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज करमाटांड़ प्रखंड के दुर्गापुर तालीडीह आदिवासी बहुल गांव में सगुन सोहराय मिलन समारोह भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिमोहन के द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सोहराय पर्व मनाया गया, जहां आदिवासी संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत और मांदर की थाप पर आदिवासी युवक-युवतियां के साथ हरिमोहन मिश्रा भी झूमते नजर आए। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय माहौल में डूबा रहा। इस अवसर पर हरिमोहन मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोहराय आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति, पशुधन और कृषि से जुड़ा हुआ है, जो समाज में आपसी भाईचारे और सामूहिकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं आदिवासी समुदाय के मांझी हड़ाम अनिल मरांडी ने सोहराय पर्व की विधि-विधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोहराय पर्व फसल कटाई के बाद मनाया जाता है और इसमें पशुओं की पूजा, पारंपरिक नृत्य-संगीत तथा सामूहिक भोज का विशेष महत्व होता है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सलमान खान के शो Bigg Boss 20 का सेट लीक? सोशल मीडिया पर मची हलचल
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म
#
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, रणबीर-यश के दमदार अंदाज़ की चर्चा
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बजा डंका! टॉम हॉलैंड के प्रदर्शन की जमकर तारीफ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पलामू में मईयां सम्मान योजना को नाम पर खुली लूट,महिलाओं से हो रही अवैध वसूली
#
मिट्टी के कच्चा दीवार अचानक गिरा , 8 वर्षीय बच्ची की मौत, मां हुई घायल
#
HDFC Bank शेयर में आया उछाल, 800 के पार पहुंचा भाव, ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट
#
BCCI का नया 'Performance Block प्रोग्राम' शुरू, हार्दिक पांड्या रिहैब में जुड़े
#
Farah Khan का भावुक बयान, Aryan Khan के साथ काम को बताया करियर का 'इमोशनल मोमेंट'