Date: 05/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं, ओवैसी का बयान ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ जैसा : डॉ. प्रेम कुमार
1/10/2026 4:43:08 PM IST
7457
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gayaji :
गया जिले के गया शहर स्थित नागमतिया रोड के एक निजी होटल में आयोजित एजुकेशन फेयर का उद्घाटन करने बिहार विधानसभा के स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें ओवैसी ने कहा था कि अगला प्रधानमंत्री “हिजाब वाला” होगा। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ऐसे बयान मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे हैं, जो कभी पूरे नहीं होने वाले। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और आगे भी वही रहेंगे। प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। पीएम मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में उभरकर सामने आए हैं और हमें उन पर गर्व है। इस तरह के बयान की उन्होंने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयान वापस लेने चाहिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस बार बंगाल में परिवर्तन तय है। जिस तरह बिहार में कभी जंगलराज हुआ करता था, उसी तरह बंगाल में भी आज जंगलराज की स्थिति है। आम जनता त्रस्त है, पलायन हो रहा है और कानून का राज नहीं है। हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की मुख्यमंत्री लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में बंगाल की जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाएगी और वहां कमल खिलेगा। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। नीतीश कुमार को भारत रत्न पर प्रतिक्रिया जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह केंद्र सरकार का विषय है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलता है तो यह हम सबके लिए गर्व की बात होगी और वे व्यक्तिगत रूप से इसकी कामना करते हैं। इस मौके पर एजुकेशन फेयर को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराते हैं।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर परिषद के चेयरमैन बाबू भाई की झामुमो में हुई घर वापसी,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत
#
निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर जारी हुई महापौर के मतों की सांख्य, संजीव सिंह 15791 वोट से आगे
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
शहर के सरकार का फैसला आज ,चिरकुंडा नगर परिषद् के कई वार्डो डे 8 वार्ड पार्षद चुनाव जीते ,कतरास वार्ड 1 से राजेश चुनाव जीते
#
मतदान कर्मी पर मतदान में गड़बड़ी करने का प्रत्याशी ने लगाया आरोप ,कहा ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह