Date: 05/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी उषा सिंह के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार,उषा सिंह का सामाजिक जीवन को बताया प्रेरणादायक
1/10/2026 4:43:08 PM IST
7633
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
:बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज भोजपुर पहुंचे। वहा सीएम नीतीश कुमार वे सीधे स्थानीय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के गांव दुल्हिनगंज पहुंचे।जहा उन्होंने विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की दिवंगत पत्नी उषा सिंह की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान गांव और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा समेत कई सांसद, मंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सीएम ने दिवंगत उषा सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया। सीएम ने कहा कि उषा सिंह का सामाजिक जीवन प्रेरणादायक रहा और उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। गांव में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी उषा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।हालांकि नीतीश कुमार कार्यक्रम स्थल पर लगभग दस मिनट ही मौजूद रहे। तय कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिजनों से मिलने के बाद वहां से रवाना हो गए।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर परिषद के चेयरमैन बाबू भाई की झामुमो में हुई घर वापसी,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत
#
निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर जारी हुई महापौर के मतों की सांख्य, संजीव सिंह 15791 वोट से आगे
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
शहर के सरकार का फैसला आज ,चिरकुंडा नगर परिषद् के कई वार्डो डे 8 वार्ड पार्षद चुनाव जीते ,कतरास वार्ड 1 से राजेश चुनाव जीते
#
मतदान कर्मी पर मतदान में गड़बड़ी करने का प्रत्याशी ने लगाया आरोप ,कहा ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह