Date: 08/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में भूमि विवाद और इंदिरा आवास का छाया रहा मुद्दा ,अधिकारियो ने गहराई से सुनी जनता की समस्या
1/19/2026 6:12:26 PM IST
7470
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: बिहार सरकार के नए फरमान से राज्य के सभी जिलों के अधिकारी अपने विभागीय निर्देशानुसार सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी, कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधान द्वारा शुक्रवार के साथ साथ अब प्रत्येक सोमवार को अपने अपने कार्यालय मे जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित सभा कक्ष मे सभी कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार मे भूमि विवाद, भू अर्जन, मुआवजा भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास इत्यादि से संबंधित मामले प्राप्त हुए। साथ ही पूरे जिले में विद्युत आपूर्ति कार्यालय में 86 आवेदन प्राप्त हुए और उसमें 41 आवेदनों पर कार्रवाई कर निष्पादन भी कर दिया गया है। सभी आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ समस्याओं को सुना गया तथा आवेदन के त्वरित निष्पादन हेतु स्थल पर ही संबंधित पदाधिकारियों को हस्तगत कराते हुए अविलम्ब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि आज से प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा तथा आमजनों की समस्या से रूवरु होते हुए उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि आज से जनता दरबार का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ साथ अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ, प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के समक्ष आयोजित किया जाएगा। सभी आवेदनों को गंभीरता के साथ लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। आज के जनता दरबार मे जिला पदाधिकारी के साथ साथ उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुजीत कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन, निदेशक, डी. आर. डी. ए. रोहित कुमार मिश्रा, निदेशक, एन. ई. पी. सुदर्शन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, सुबोध कुमार, जिला विकास पदाधिकारी स्मृति, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री नेहा, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्री संजय कुमार, डी. पी. एम., स्वास्थ्य, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी जनता दरबार मे शामिल हुए।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बराकर स्टेशन के अप लाइन पर ओवरहेड तार टूटने से राजधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित
#
धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिया एक दिवसीय धरना
#
बेहराकुदर बमबाजी मामला,आरोपी के पिता ने घटना को बताया साजिश
#
आरा की बेटी आकांक्षा ने UPSC में लहराया परचम, परिजनों में ख़ुशी की लहर
#
5 साल बाद IAS बनकर धनबाद लौटा शुभम, देखते ही भावुक हुई माँ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
#
सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल, भीड़ नियंत्रण और आपात हालात से निपटने का अभ्यास
#
छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन व प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
#
राहुल गांधी पर जीतन राम मांझी का पलटवार , बिल को बताया किसानो के हित में
#
बोगस वोट को लेकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज