Date: 08/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बेहराकुदर बमबाजी मामला,आरोपी के पिता ने घटना को बताया साजिश 

3/7/2026 3:17:20 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बाघमारा : बाघमारा के बरोरा थाना अंतर्गत बेहराकुदर गाँव मे बीते 05 मार्च को हुए बमबाजी मामले में मुख्य आरोपी शुभम सिंह के पिता राजू सिंह ने अपने बेटे पर लगे आरोप को एक साजिश बताते हुए घटना में प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की है। मुख्य आरोपी शुभम सिंह के पिता  राजू सिंह ने एक प्रेसवार्ता के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में गौर किया जाय तो बमबाजी का वीडियो बनाने के लिए पहले से लोग तैयार थे और घटना के वक्त करीब 50 लोग मौजदू थे पर मेरे बेटे का ही नाम वीडियो में जानबूझकर लिया गया है।साथ ही यह भी कहा कि मेरे पुत्र को फंसाने का कारण यह है कि यहाँ के समीप जंगल मे चल रहे अवैध कोयला कारोबार का के दिन पूर्व से विरोध यहाँ के ग्रामीण कर रहे हैं जिसमे मेरे पुत्र और कई युवकों ने मुखर होकर इस विरोध का समर्थन किया है।गत दिन इन युवकों के साथ अवैध करोबरियोने मारपीट भी की है।और अब एक सजिस् के तहत झूठे केश मे फँसाया जा रहा है। बहरहाल मामले में क्या हकीकत है इसके पटाक्षेप के लिए बरोरा पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।आनेवाले दिनों में देखना यह भी जरूरी होगा कि इस बमबाजी की घटना की क्या पूरी हकीकत है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट