Date: 23/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिया एक दिवसीय धरना
3/7/2026 4:25:17 PM IST
95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के समीप आयोजित इस धरना में चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरना के माध्यम से चैंबर के सदस्यों ने धालभूमगढ़ में जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण की मांग उठाई। बता दें कि वर्ष 2019 में जमशेदपुर के धालभूमगढ़ क्षेत्र में एयरपोर्ट का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा किया गया था। शिलान्यास के कुछ ही समय बाद राज्य में चुनाव हुए और सरकार बदल गई, जिसके बाद से अब तक एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि जमशेदपुर जैसे बड़े औद्योगिक शहर में आज तक बड़ा विमान तो दूर, डोमेस्टिक एयरक्राफ्ट के उतरने की भी सुविधा नहीं है, जबकि जमशेदपुर से छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट मौजूद हैं। धरना के दौरान चैंबर के द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से एकत्रित हस्ताक्षरों की प्रति और मांग पत्र राज्य के मुख्यमंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा, ताकि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ST-SC छात्रों को फ्री में मिलेगी शिक्षा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने जारी किया निर्देश
#
बेटी की शादी के लिए विधवा महिला ने देवर से मांगे पैसे, चेक हुआ बाउंस, कोर्ट का आया फैसला
#
माझी प्रगना महल के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी से की मुलाकात, सौपा ज्ञापन
#
IIT-ISM धनबाद की पूर्व छात्रा देवेशी सिंह ने पैनआईआईटी एलुमनी इंडिया हैकाथॉन में हासिल की सफलता
#
संगठन मजबूती पर कांग्रेस की ग्रामीण बैठक, प्रखंड अध्यक्षों संग प्रभारी ने किया मंथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
#
रामनवमी पर हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु,जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तों में दिखी गहरी आस्था
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिया एक दिवसीय धरना