Date: 08/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आरा की बेटी आकांक्षा ने UPSC में लहराया परचम, परिजनों में ख़ुशी की लहर
3/7/2026 2:23:05 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara: बिहार के आरा जिले की बेटी आकांक्षा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। आकांक्षा की इस उपलब्धि से पूरे भोजपुर जिले में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। आकांक्षा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी सफलता के लिए रोजाना 8 से 10 घंटे नियमित पढ़ाई की और अनुशासन के साथ तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दिया है। आकांक्षा मूल रूप से बिहार के आरा (भोजपुर) जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई आरा से की है, इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और दूसरे ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो आकांक्षा सिंह स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह की पोती हैं, जिन्हें बिहार में ब्रह्मेश्वर मुखिया (रणवीर सेना सुप्रीमो) के नाम से जाना जाता था। बताया जाता है कि उनके दादा की इच्छा थी कि परिवार से कोई सदस्य यूपीएससी परीक्षा पास कर देश की सेवा करे। आकांक्षा की सफलता को लोग उनके इसी सपने के साकार होने के रूप में भी देख रहे हैं। अपनी तैयारी के बारे में आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने NCERT की पुस्तकों से अपनी बुनियाद मजबूत की और नियमित अभ्यास के साथ पढ़ाई जारी रखी। उनका कहना है कि निरंतर मेहनत और सही रणनीति से ही इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। आकांक्षा सिंह की इस उपलब्धि से आरा और भोजपुर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। तो वहीं आकांक्षा सिंह’ को लेकर कन्फ्यूजन, गाजीपुर की युवती ने भी किया दावा, बता दे कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम के बाद आकांक्षा सिंह के नाम को लेकर नया विवाद सामने आया है। बिहार के आरा से जुड़ी आकांक्षा सिंह की सफलता की खबरों के बीच गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली एक अन्य युवती ने भी दावा किया है कि वही यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में सफल हुई हैं। गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर कहा है कि उन्होंने भी यूपीएससी परीक्षा पास की है और उनके नाम को लेकर गलत तरीके से दूसरी जगह से जोड़ा जा रहा है। इस दावे के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर 301वीं रैंक हासिल करने वाली वास्तविक आकांक्षा सिंह कौन हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बराकर स्टेशन के अप लाइन पर ओवरहेड तार टूटने से राजधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित
#
धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिया एक दिवसीय धरना
#
बेहराकुदर बमबाजी मामला,आरोपी के पिता ने घटना को बताया साजिश
#
5 साल बाद IAS बनकर धनबाद लौटा शुभम, देखते ही भावुक हुई माँ
#
DRM कार्यालय पर सीबीआई का छापा, 50 हजार रुपये घूस लेते वरीय विधुत अभियंता गिरफ्तार.........
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सर्किट हॉउस एरिया में आईटी की दबिश, रांची से लेकर बिहार के कई ठिकानों पर छापेमारी
#
जेल में बंद बसंती के जीवन में आई एक नन्ही परी ,बसंती के चेहरे पर दिखी खुशी की झलक
#
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मेयर पद पर ठोका दावा,कहा अपने कार्यकाल में हर घर जल–नल योजना को धरातल पर उतारना
#
डीसी ,एसएसपी और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया धनबाद जेल का औचक निरीक्षण
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल