Date: 09/03/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मछुआरों को दबंगो ने किया परेशान, गंगा में नहीं मारने दी गई मछली
1/21/2026 3:30:54 PM IST
92
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: एक दिवसीय दौरे को लेकर वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी मुंगेर पहुंचे जहां वे गंगा में मछली मारने वाले मछुवारों से की मुलाकात । जहां मछुवारों ने उन्हें बताया कि बिहार सरकार ने पूर्व में ही गंगा को मछुवारों के लिय फ्री कर दिया था। ताकि मछुवारा समाज के लोग गंगा में मछली मार अपनी आजीविका चला परिवार का भरण पोषण कर सके । पर आए दिन दबंगों के द्वारा गंगा में अवैध रूप से मछली मारना और मछुवारों को गंगा में मछली नहीं मारने देने और मछुवारों को डराना धमकाना और उससे मछली मारने के एवज में हफ्ता वसूलने जैसा मामला पूरे बिहार में किया जा रहा है । जिसको ले मछुवारे काफी परेशान हैं । और मुंगेर के हेमजापुर में में भी विगत दिनों मछुवारों को दबंगों के द्वारा मछली नहीं मारने दिया जा रहा है। जिसके बाद मुकेश साहनी मुंगेर एसपी से मिलने उसके कार्यालय पहुंचे और वहां एसपी से मिल मछुवारों के सारे समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान करने एवं दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया । एसपी से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि लालू जी के समय में गंगा को मछुवारों के लिय फ्री किया गया था। पर अभी कुछ नेताओं के संरक्षण ने दबंगों के द्वारा आज मछुवारों को गंगा से दूर किया जा रहा है। जिसको ले वे आज एसपी से मुलाकात कर सारी बातों को आवेदन के माध्यम से रखा है । साथ ही बताया यहां के सांसद और विधायक जिनकी दिल्ली तक पहुंच है इन मछुवारों की नहीं सुनते इस कारण उन्हें आज मुंगेर पहुंच एसपी से मछुवारों की सुरक्षा को ले आदेदन दिया। इस मामले में एसपी ने बताया कि इस बात की जानकारी पुलिस को है जिसको ले घटना स्थल पर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को भी भेजा गया था। और उसमें जो रिपोर्ट सामने आयेगा उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। तत्काल वहां इस मामले में कई प्रिवेंटिव एक्शन पुलिस के द्वारा लिए गए है ताकि आगे मछुआरों को परेशानी न हो ।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंचल पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के हड़ताल का असर दिखा किसानो पर ,किसानो ने कहा .....
#
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कुटी रैली का आयोजन,नशा मुक्त झारखंड व बाल विवाह मुक्त झारखंड की दिलाई गई शपथ
#
बिहार के मुंगेर में अब दिखने लगा खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और जंग जैसी हालात का असर
#
महिला दिवस पर ‘सीओ मैडम’ का डंडा चलाते वीडियो हुआ वायरल ,छिड़ी बहस लोगो ने कहा ,कानून की रक्षा या गुस्से की कार्रवाई?
#
नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव : उप विकास आयुक्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुरानी रंजिश में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली,पुलिसिया जांच शुरू
#
कुख्यात अपराधी को पकड़ने गए STF टीम पर हमला ,3 जख्मी,लूटे गए हथियार बरामद,7 को पुलिस ने लिया हिरासत में ...
#
पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का जमशेदपुर दौरा
#
पीडीएस दुकानदार के खिलाप ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ,शिकायत करने पहुंचे जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर