Date: 12/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व जदयू विधायक के भाई का ट्रैक्टर हुई चोरी , खोजबीन में जुटी पुलिस !
 

1/24/2026 6:32:39 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : तारापुर में  चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब राजनीतिक परिवार को भी नहीं छोड़े हैं। पूर्व जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह के भाई और पूर्व जिला पार्षद संजय सिंह का ट्रैक्टर चोरी क्र ले गए।चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज भी सामने आए हैं। यह घटना गत मध्य रात्रि की बताई जा रही है, जब ट्रैक्टर उनके आवास के सामने सड़क किनारे खड़ा था। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि देर रात दो अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर को घर के सामने से पश्चिम दिशा की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। संजय सिंह, जो वर्तमान में मुखिया प्रतिनिधि भी हैं, ने बताया कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निजी स्तर पर ट्रैक्टर की खोजबीन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रभावशाली राजनीतिक परिवार भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर चिंता होना लाजिमी है। लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और विधि-व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है। वहीं आवेदन प्राप्त होने के बाद तारापुर पुलिस भी सक्रिय हो चोरी हुए ट्रैक्टर की खोज बिन में जुट गई है ।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट