Date: 16/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेआरडीए की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

1/26/2026 1:37:21 PM IST

86
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। 
इसमें भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, शिक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट इंपैक्ट, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा लखपति दीदी पर फोकस किया गया। साथ ही टाटा स्टील जामाडोबा, उत्पाद विभाग, गव्य विकास, स्वास्थ्य विभाग व सहकारिता विभाग ने भी राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती झांकी निकाली। परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी पर, पीएचईडी ने जल जीवन मिशन, झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) ने बेलगड़िया टाउनशिप में विस्थापितों के स्वरोजगार, कौशल विकास, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-रिक्शा को दर्शाते हुए आकर्षक झांकी निकाली।
वहीं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) ने डेवलपमेंट मैटर्स फॉर टुमारो (विकास कल के लिए मायने रखता है) की थीम पर सुंदर झांकी निकाली। जबकि जिला जनसंपर्क कार्यालय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और साहस पर आधारित झांकी निकाली। इसमें जेआरडीए की झांकी को प्रथम, डीएमएफटी को द्वितीय तथा जनसंपर्क कार्यालय की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क