Date: 27/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हिन्दू नववर्ष की शोभा यात्रा की तैयारी में जुटा  हिंदूवादी संगठन,हिंदू उत्सव समिति ने किया ध्वज पूजन
 

3/15/2026 5:43:41 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :  जमशेदपुर के  डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से निकलने वाले हिन्दू नववर्ष यात्रा के पूर्व हिंदू उत्सव समिति द्वारा ध्वज पूजन किया गया। इस ध्वज पूजन में बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन शामिल हुए। हिंदू उत्सव समिति एवं हिंदू जनजागरण मंच द्वारा आगामी 18 मार्च को निकलने वाले नववर्ष यात्रा को लेकर भव्य रूप से ध्वज पूजन का कार्यक्रम किया गया। वहीं जमशेदपुर शहर के प्रत्येक क्षेत्र के ऊर्जावान युवा एवं प्रबुद्ध जनों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर आगामी  हिन्दू नववर्ष यात्रा को ऐतिहासिक रूप देने का संकल्प लिया साथ ही साथ इस शोभा यात्रा को विशेष बनाने के लिए जमशेदपुर के प्रत्येक क्षेत्र के लोगों से अपील की गई की उस दिन अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि इस बार की डिमना ट्रामसपोर्ट नगर मैदान से यात्रा प्रारम्भ होकर सुभाष मैदान (आमबगान)साकची तक निकलेगी।  साथ ही रवि प्रकाश ने कहा की सभी को  शांति सौहार्द को ध्यान में रखते हुए यात्रा निकालें एवं यह यात्रा अपने आप में एक अनोखी शोभायात्रा है जो प्रत्येक वर्ष अलग अलग स्थान से हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा निकाला जाता है जिसकी भव्यता वर्षों तक जमशेदपुर वासी भूल न पाएंगे । इस शोभा यात्रा का केंद्र इस वर्ष डिमना होने के कारण युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट