Date: 16/03/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजद के प्रदेश महासचिव स्वर्गीय दीवाकर यादवके निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
1/27/2026 7:23:55 PM IST
75
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश महासचिव स्वर्गीय दीवाकर यादव के निधन पर आज सत्साल गांव स्थित उनके आवास पर श्राद्ध कर्म के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला राजद अध्यक्ष दिनेश यादव ने स्वर्गीय दीवाकर यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय दीवाकर यादव के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वे संगठन के प्रति समर्पित, सरल स्वभाव और संघर्षशील नेता थे। उनके जाने से राजद ने एक मजबूत स्तंभ खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक चौधरी, राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अर्चना कुमारी, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रामप्रसाद सिंह, जमुई प्रखंड अध्यक्ष जोगिंदर राज, मुन्ना यादव, राजू यादव, विपिन वर्मा, सोनू जी सहित बड़ी संख्या में राजद नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय दीवाकर यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभा के दौरान उपस्थित नेताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय दीवाकर यादव हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज बनकर कार्य करते रहे, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हजारीबाग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा चतरा के मां भगवती मंदिर पहुंचे , पत्नी संग पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना
#
भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन,15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नवसाक्षरों ने लिया भाग
#
चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का दूसरा इंजन
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
हिन्दू नववर्ष की शोभा यात्रा की तैयारी में जुटा हिंदूवादी संगठन,हिंदू उत्सव समिति ने किया ध्वज पूजन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एसपी ने लगाया जनता दरबार
#
गयाजी में डेंटल के डॉक्टर से रंगदारी की मांग, फोन कर धमकाया, जांच में जुटी पुलिस..
#
शेयर बाजार में गिरावट हुई कम, NTPC-पावर ग्रिड और रिलायंस में तेजी
#
आदिवासी समाज ने किया वार्षिक मिलन सामारोह का आयोजन,मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल