Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

  माले के लाठी मार्च वा प्रतिवाद मार्च को नहीं मिली अनुमति ,एसडीओ ने कहा ...
 

2/4/2026 6:40:05 PM IST

117
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih :गिरिडीह बिरनी थाना भरकट्टा ओपी के खिलाफ CPIML( माले) के  बैनर तले 5 फरवरी को लाठी मार्च वा प्रतिवाद मार्च का कार्यक्रम को लेकर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने नहीं दी अनुमति। इस कार्यक्रम को लेकर माले द्वारा एक लिखित आवेदन सरिया एसडीओ को दिया था। लेकिन  झारखण्ड बोर्ड का परीक्षा 3 फरवरी से  शुरू होने के कारण  झारखण्ड सरकार के द्वारा गाइड लाइन जारी है चुकी परीक्षा में बाधित ना हो इसके लेकर परीक्षा सेन्टर के इर्द गिर्द धारा 163 लागू है इन सभी बिंदु को देखते हुए माले के द्वारा दिए गए आवेदन को अनुमति नहीं दिया गया। 
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट