Date: 16/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोलयांचल लाइव का खबर का असर : निर्माणाधीन पुल में आई दरार की खबर चलने के बाद जांच के लिए पहुंचे उपायुक्त, ठीकेदार पर करवाई का दिया निर्देश.......   

3/18/2026 4:25:57 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :जामताड़ा - के सदर प्रखंड अंतर्गत नेशनल हाईवे 419 स्थित नाराडीह के पास निर्माणाधीन पुल में दरार आने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीते दिन पुल के एक हिस्से में अचानक दरार दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया था। दरार को देखकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए गए।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने संवेदक के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया था। इस खबर को “कोयलांचल लाइव द्वारा प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।मामले की गंभीरता को देखते हुए आज उपायुक्त रवि आनंद स्वयं मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। पुल में आई दरार को देखकर वे भी हैरान रह गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आसपास बन रहे दो अन्य पुलों का भी औचक निरीक्षण किया।मीडिया से बातचीत में उपायुक्त ने बताया कि पुल निर्माण में गड़बड़ी की सूचना उन्हें कोयलांचल लाइव की खबर से मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई हैं, जिन्हें तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। है।   
 
जामताड़ा से कोलयांचल  लाइव के लिए  निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट