Date: 04/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
2/1/2026 4:16:10 PM IST
272
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया वर्तमान बजट देश की आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। यह बजट स्पष्ट रूप से कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया प्रतीत होता है, जबकि किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और मध्यम वर्ग पूरी तरह उपेक्षित रह गए हैं। यह बात ऋषिकेश मिश्रा झारखंड युवा इंटक के सह प्रदेश अध्यक्ष सह अधिवक्ता ऋषिकेश मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, उसके लिए इस बजट में कोई ठोस और दूरगामी योजना नहीं दिखाई देती। किसानों की आय दोगुनी करने के वादों के बावजूद उन्हें राहत देने या लागत कम करने की दिशा में कोई प्रभावी घोषणा नहीं की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए भी इस बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। आम आदमी और मध्यम वर्ग, जो महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, उन्हें भी इस बजट से कोई सीधा लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि चूंकि निकट भविष्य में कोई चुनाव नहीं है, इसलिए मध्यम वर्ग को नजरअंदाज कर दिया गया है।रक्षा क्षेत्र देश की सुरक्षा का आधार है, किंतु इस महत्वपूर्ण सेक्टर पर भी वित्त मंत्री द्वारा कोई स्पष्ट और प्रभावी दृष्टिकोण प्रस्तुत नहीं किया गया। यह चिंता का विषय है।मजदूर वर्ग और युवाओं के रोजगार सृजन को लेकर भी बजट में कोई ठोस रोडमैप नहीं दिया गया है। बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन युवाओं को रोजगार से जोड़ने और नए अवसर सृजित करने के संबंध में सरकार की मंशा इस बजट में परिलक्षित नहीं होती।यह बजट जनहित की अपेक्षाओं को पूरा करने में असफल रहा है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए पुनर्विचार करे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस ने किया समर्थन, लेकिन परिसीमन फार्मूले का करेंगे विरोध
#
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पूर्व जलाया गया रजिस्टर ,मिटाये गए साबुत ?
#
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की अधिकारियो के साथ बैठक,अवैध खनिज परिवहन पर...
#
भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में सांसद ढूलु महतो ने वोट करने की अपील ,कहा...
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस