Date: 01/02/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रेमी और प्रेमिका का बीच बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा,विडिओ हुआ वायरल  

1/31/2026 4:42:46 PM IST

94
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Munger  : मुंगेर के  सड़क पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा बीच बाजार खुलकर देखने को मिला।  युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का वादा कर धोखा देने का आरोप लगाया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि हंगामा और हाथापाई तक की नौबत आ गई। घटना दो नंबर गुमटी इलाके की है, जहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जो अब सोशल मीडिया पर भी ड्रामा का वीडियो अब वायरल हो रहा है। 
वायरल विडिओ में युवती युवक पर शादी का वादा कर लंबे समय तक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का आरोप लगाती नजर आई। सड़क पर हो रहे इस हंगामे को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मामला बिगड़ता देख लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर की गश्ती दल मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। इसके बाद वासुदेवपुर की पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की। युवती का कहना है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा है। वहीं युवक ने भी अपने पक्ष में आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रेम में धोखे से जुड़ा यह मामला अब जांच के अधीन है और सच्चाई क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हो रहा है ।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट