Date: 11/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक छात्रा शादी के जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए सीधे पहुंची परीक्षा केंद्र ,लोग देख रह गए हैरान
2/10/2026 2:35:01 PM IST
72
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद शहर के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर उस समय सभी हैरान रह गए, जब एक छात्रा शादी के जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए सीधे परीक्षा देने पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, रतनी प्रखंड के खैरा गांव की रहने वाली वर्षा कुमारी की शादी सोमवार की अहले सुबह गया जिले के पहाड़पुर गांव में संपन्न हुई थी। शादी की रस्मों और विदाई के बीच भी वर्षा ने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और बिना समय गंवाए सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचकर इतिहास विषय की परीक्षा दी। शादी के लाल जोड़े और गहनों में सजी दुल्हन को परीक्षा केंद्र पर देखकर अन्य छात्राओं और अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना चाहता था, जिससे कुछ समय के लिए परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस को भीड़ नियंत्रित करनी पड़ी। वर्षा कुमारी और उनके परिजनों ने बताया कि शादी आज सुबह ही हुई थी, लेकिन परीक्षा देना बेहद जरूरी था। इसी कारण वह सीधे मंडप से परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी ने भी छात्रा के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उसने समाज के सामने एक सकारात्मक संदेश पेश किया है। वर्षा कुमारी का यह कदम यह साबित करता है कि शादी और सामाजिक रस्में अपनी जगह हैं, लेकिन शिक्षा और करियर के प्रति जिम्मेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनका यह साहसिक निर्णय आज के समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आया है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेलगड़िया की महिलाएं, हस्तशिल्प केंद्र की हुई शुरुआत।
#
मतदान केंद्रों पर रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था,आमजन भी कर सकते हैं प्रेक्षकों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकयत एफएसटी, एसएसटी, चेक पोस्ट, कंट्रोल रूम एक्टिव
#
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना बना किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण
#
नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छः लाख और वार्ड पार्षद के लिए एक लाख पचास हजार रुपए खर्च कर सकते है प्रत्याशी -जिला निर्वाचन पदाधिकारी
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस
#
कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल किया बरामद , घर पहुंचे कैरव गाँधी
#
बदला रहा बिहार :ई-रिक्शा में महिला का उठा प्रसव पीड़ा ,सदर अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने सुरक्षित तरीके से कराया डिलीवरी
#
स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह को बताया अक्लहीन
#
सब्ज़ी विक्रेता के गोद में बैठा बंदर, चर्चा जोरो पर