Date: 02/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोनारडीह भूधसान मामला अपडेट :  ग्रामीण हुए उग्र,बीसीसीएल अधिकारियों के काफिले पर किया पथराव,गुस्से में कहा ... 

4/1/2026 3:29:02 PM IST

57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara : सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान हादसे में तीन की मौत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा थमने का नाम नही ले रहा है।गुस्सा इतना की बीसीसीएक अधिकारी को देख ग्रामीण भड़क जा रहे है। इसकी बानगी आज घटनास्थल पर देखने को मिला।  बीसीसीएल अधिकारियों की टीम  जैसे ही घटना स्थल पहुंची ग्रामीण विरोध करने लगे और देखते ही देखते ग्रामीण उग्र हो गए और बीसीसीएल अधिकारियों के वाहनों पर जमकर पथराव किया।घटना में भाग रहे एक वाहन की चपेट में एक बाइक भी आ गया,जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने उस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।स्थिति तनावपूर्ण देख बीसीसीएल अधिकारी भाग खड़े हुए।घटनास्थल पर टीम में गोविंदपुर क्षेत्र के जीएम विमला विजय कुमार सहित कई अधिकारी थे।ग्रामीणों ने सीआईएसएफ की मौजूदगी  में अधिकारियों को खदेड़ दिया। वही कल के हुए घटना से प्रभावित एक रैयत परिवार घर से बेघर हो गये है। रैयत परिवार के घर से चंद कदम कि दुरी पर तेजी से जहरीले गैस का रिसाव हो रहा है। जिससे रैयत परिवार में भय का माहौल है। वर्तमान स्थिति को देखते हुये स्थानीय रैयत परिवार अपने घर को छोड़ अपने पुरे परिवार के साथ कही ओर आसियाने कि तलाश में निकल गये है। हलांकि रैयत परिवार का कहना है कि हम सभी घर के सामान को दूसरे स्थान पर रखकर यही पास के दुर्गा मंदिर में रहेंगे,जैसे कल रात भर दुर्गा मंदिर में बिताये है। पहले अपने बच्चों और अपना जान को सुरक्षित कर लें उसके बाद नियोजन और मुवाब्जे कि बात होगी। फिलहाल पूरा बस्ती डर के साये में जीने को वेबस है।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट