Date: 16/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सिगरेट और गांजा धुआं राहगीरों पर फेकना लिया हिंसक रूप ,चली पथर ,कई लोग घायल
2/28/2026 12:03:25 PM IST
91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो मोहल्लों के युवाओं के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सिगरेट का धुआं फेंकने को लेकर शुरू के हुआ विवाद देखते-देखते पथराव में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। खड़गपुर नगर क्षेत्र के शिमपुर और शेख टोला के युवाओं के बीच उस समय तनाव फैल गया, जब बाजार से लौट रहे युवकों और पुल के पास खड़े कुछ युवाओं के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिगरेट और गांजा पी रहे युवकों ने गुजर रहे लोगों पर धुआं फेंक दिया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट और पथराव में बदल गई। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल लोगों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और इलाके में शांति बहाल कराई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के आलाधिकारी डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तथा क्यूआरटी टीम की तैनाती कर दी गई है।मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दोनों मोहल्लों के कुछ युवाओं के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो पथराव में बदल गया। पुलिस ने तुरंत प्रिवेंटिव एक्शन लेते हुए हालात को काबू में कर लिया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पूरे इलाके में फिलहाल पुलिस की निगरानी जारी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
#
दहेज़ प्रताड़ना का खौफनाक अंत ,गाला घोटकर नवविवाहिता की हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
#
ससुराल में बहु को ज़िंदा जलने की कोशिश,बाल बाल बची पीड़िता
#
धनबाद में बड़ा ऑपरेशन चाइल्ड लाइन और रेल पुलिस ने 11 बच्चे को बचाया
#
रेलवे स्टेशन पर छापेमारी ,लाखो का गांजा बरामद एक युवक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अशोक ज्वैलर्स का ताला तोड़कर लाखों के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद वारदात
#
तड़ीपार चल रही कुख्यात महिला अपराधी चटनी डॉन को
पुलिस ने दबोचा, गिरफ्तारी को लेकर ऐसे बना था पुलिस प्लान !
#
भ्रष्टाचार के खिलाफ आयुक्त कार्यालय में छापेमारी पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,कार्यालय में मच गया हड़कंप
#
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने से झारखण्ड में राजनीति हलचल तेज ,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिया बड़ा बयान
#
पम्पु तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण घरो पर रेलवे का चला बुलडोजर,इतने घर हुए ध्वस्त !