Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में बड़ा ऑपरेशन चाइल्ड लाइन और रेल पुलिस ने 11 बच्चे को बचाया  
 

4/14/2026 1:01:45 PM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद स्टेशन पर जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस से 11 लड़कों को बचाया गया। रेलवे चाइल्ड लाइन, आरपीएफ और रेल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। जसीडीह से वास्को द गामा जा रही साप्ताहिक ट्रेन से सोमवार की शाम 11 लड़कों का रेस्क्यू किया गया। रेलवे चाइल्ड लाइन, आरपीएफ व रेल पुलिस ने धनबाद स्टेशन पर संयुक्त अभियान चलाकर उन्हें मुक्त कराया।छानबीन के दौरान सात बालिग व चार नाबालिग मिले। नाबालिगों को रेल पुलिस की देखरेख में रखा गया है। मंगलवार को रेलवे चाइल्ड लाइन की ओर से उन्हें सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।बाल तस्करी की रोकथाम करने वाली संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट को जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस से 11 नाबालिगों को दक्षिण भारत ले जाने की सूचना मिली थी। ट्रस्ट की ओर से रेल पुलिस के अधिकारियों को सूचना देकर कार्रवाई का आग्रह किया गया।रेल पुलिस व आरपीएफ ने तत्काल टीम बनाकर छानबीन शुरू की। ट्रेन के धनबाद पहुंचते ही आरपीएफ व रेल पुलिस के साथ रेलवे चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि पहुंचे। जनरल कोच से 11 को रेस्क्यू किया गया।आधार से छानबीन के दौरान सात बालिग तथा चार नाबालिग पाये गये। रेलवे चाइल्ड लाइन नाबालिगों की काउंसलिंग कर रही है। काउंसलिंग के दौरान अलग-अलग जानकारी दे रहे हैं।रेस्क्यू किये गये नाबालिग झारखंड व बिहार के अलग-अलग शहरों के बताए जा रहे हैं। इससे पहले भी जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस से कई बार नाबालिगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।
 
 
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स