Date: 13/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पोलो ट्रांसपोर्ट में ट्रांसपोर्टर्स ने जमकर खेली होली, एक दूसरे को गुलाल लगा कर दी बधाई

3/3/2026 5:40:56 PM IST

671
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के करकेंद स्तिथि पोलो ट्रांसपोर्ट में धनबाद जिला गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा होली मिलान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे जिले भर के ट्रांसपोर्टर्स ने भाग लिया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार ने अपने सभी ट्रांसपोर्टर भाइयो को आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए गले लगाया और उन्हें होली की बधाई दी। होली मिलान का नेतृत्व मिथिलेश सिंह ने किया। वही उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी ने भी होली को लेकर संदेश देते हुए कहा की शांतिपूर्ण त्यौहार मनाये। इस मौके पर जोशी ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से ललित सिंह, गिरिनार ट्रांसपोर्ट से लाली सिंह, माँ अनपूर्णा ट्रांसपोर्ट से संजीव कुमार, सूरज ट्रांसपोर्ट से अमित गोलवारा के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क